मुख्य समाचार

काशीचुंआ ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शंभु चौहान, रामभगत निषाद और अन्य जनप्रतिनिधि के उपस्तिथि में मैच संपन्न

छत्तीसगढ़, रायगढ़, कांशीचुआ

³जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

काशीचुंआ ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शंभु चौहान, रामभगत निषाद और अन्य जनप्रतिनिधि के उपस्तिथि में मैच संपन्न

जय जोहार इंडिया TV न्यूज रायगढ़/कांशीचुआ – ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और खेल के माध्यम से एकता, अनुशासन व सौहार्द का संदेश फैलाने वाली ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत काशीचुआ में बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

11 से 12 दिसंबर तक चले इस आयोजन में क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लेकर खेल कौशल, जुझारूपन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्राम कोयलंगा एवं ग्राम खैरा की टीमों ने मैदान पर रोमांचक खेल प्रस्तुत किया। कड़े संघर्ष के बाद कोयलंगा की टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं खैरा की टीम ने उपविजेता बनकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत द्वितीय स्थान उपस्थिति दर्ज कराई।

इस खेल महोत्सव के मुख्य अतिथि रहे शंभु चौहान (समाजसेवी बरबसपुरवाले) अनुपस्थिति में, के सुपुत्र अनिश चौहान, युवा नेता महेन्द्र सिदार जिनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत काशीचुआ के सरपंच रामभगत निषाद, बीडीसी दुष्यंत रात्रे, श्री लाभों राम साहू, बोधराम रात्रे, कमलेश यादव, श्री अतुल शर्मा, गजेन्द्र यादव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने वालों में कन्हैया लाल यादव, रेशम साहू, केदारनाथ रात्रे, जस्सी साव, मिनकेतन यादव, महेश राम खड़िया, सनत निषाद, सनत सिदार एवं मंगल राठिया का योगदान उल्लेखनीय रहा।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में युवा समिति की भूमिका सराहनीय रही। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष जयप्रकाश साहू एवं ओमप्रकाश निषाद, कोषाध्यक्ष भीमा साहू, सचिव परम कुमार, मैच संचालक नवीन निषाद, पालू साहू सहित गांव के समस्त युवाओं ने अथक परिश्रम कर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंभु चौहान के सुपुत्र अनीश चौहान, युवा नेता महेन्द्र सिदार, बोध दुबे, अजय महंत एवं अमिलाल राठिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा नेता महेन्द्र सिदार ने मंच से खिलाड़ियों और आयोजक समिति को संबोधित करते हुए कहा कि

“यह प्रतियोगिता केवल खेल नहीं, बल्कि ग्रामीण एकता, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव है। शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए पूरी समिति एवं ग्राम पंचायत बधाई की पात्र है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!