मुख्य समाचार

कांशीचुआ में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, शंभु चौहान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़

कांशीचुआ में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, शंभु चौहान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

छाल: रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत काशीचुआ में 11 दिवसीय ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 32 टीमों ने भाग लिया, जहां अपनी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्राम कोयलंगा और ग्राम खैरा की टीम फाइनल मुकाबला में पहुंचे थे, जिसमें से कोयलंगा की टीम ने खैरा टीम को पराजित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
खेल का रोमांच और अनुशासन
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच खिलाड़ियों ने शानदार चौके-छक्के लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि शंभु चौहान के सुपुत्र अनीश चौहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को भी बढ़ाता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को समर्थन देने का आश्वासन दिया।
वही ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शंभु चौहान जी (बरबसपुर वाले) और विशिष्ट अतिथि रहे रामभगत निषाद सरपंच काशीचुआ, दुष्यंत रात्रे बीडीसी, लाभो राम साहू बीडीसी, बोधराम रात्रे, कमलेश यादव, अतुल शर्मा, गजेन्द्र यादव एवं विशेष सहयोगकर्ता रहे कन्हैया लाल यादव, रेशम साहू, केदारनाथ रात्रे, जस्सी साव, मिनकेतन यादव, महेश राम खड़िया, सनत निषाद, सनत सिदार, मंगल राठिया।

आयोजक युवा समिति नरेंद्र यादव (अध्यक्ष) जय प्रकाश साहू, ओमप्रकाश निषाद (उपाध्यक्ष) भीमा साहू, संतोष साहू (कोषाध्यक्ष) परम कुमार (सचिव) नवीन निषाद (मैच संचालक) पालू साहू एवं पूरे गांव के युवाओं की अहम भूमिका रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंभु चौहान के सुपुत्र अनीश चौहान विशिष्ट अतिथि युवा नेता महेन्द्र सिदार, बोध दुबे, अजय महंत, अमिलाल राठिया, कार्यक्रम में शामिल हुए।
युवा नेता महेन्द्र सिदार ने किया संबोधित
वही युवा नेता महेन्द्र सिदार ने मंच से सभी खिलाड़ियों एवं आयोजक समिति को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने बहुत सुंदर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सभी खेल खिलाड़ी शामिल हुए और आयोजन सफल रहा,  इसके लिए पूरे आयोजक समिति एवं ग्राम पंचायत सरपंच,  बीडीसी को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा आगे भी इस तरह कराते रहने कहा।

 

पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता और उप-विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद राशि प्रदान की गई। साथ ही, ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी बांटे गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!