मुख्य समाचार

ग्राम ठुठी (जैजैपुर) में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन सृष्टि वर्णन और ध्रुव चरित्र सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

पत्नी को अपने जीवन साथी का हर कदम साथ देना चाहिए – देवी शुभी मिश्रा

ग्राम ठुठी (जैजैपुर) में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन, सृष्टि वर्णन और ध्रुव चरित्र सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

 

​छाल : सक्ति जिले के ग्राम ठुठी में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन में श्रीधाम वृंदावन से शिक्षा प्राप्त प्रखर कथावाचिका पूज्य देवी शुभी मिश्रा जी ने अपनी सुमधुर वाणी से भक्तों को कथा रसपान कराया।

सृष्टि की उत्पत्ति और सती चरित्र का वर्णन

​कथा के तीसरे दिन देवी मिश्रा जी ने ब्रह्मांड की उत्पत्ति यानी सृष्टि वर्णन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ईश्वर ने इस जगत का सृजन किया। इसके पश्चात माता सती के चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए उन्होंने सती दाह और भगवान शिव के वैराग्य की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि अटूट श्रद्धा और भक्ति ही ईश्वर प्राप्ति का एकमात्र मार्ग है तथा उन्होंने रामायण की चौपाई ‘धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी’ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धैर्य, धर्म, मित्र और पत्नी की परख आपत्ति के समय होती है, पत्नी को हर कदम पर अपने पति का साथ देना चाहिए ।

​ध्रुव चरित्र ने दी भक्ति की प्रेरणा

​कथा के मुख्य आकर्षण में ध्रुव चरित्र का प्रसंग रहा। देवी जी ने बताया कि मात्र पांच वर्ष की अल्पायु में बालक ध्रुव ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कठोर तपस्या से भगवान नारायण को प्रसन्न कर लिया। ध्रुव की कथा के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि यदि संकल्प सच्चा हो, तो लक्ष्य प्राप्ति में आयु बाधा नहीं बनती। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा वातावरण ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

​ग्रामवासियों का सामूहिक प्रयास

​यह आयोजन 19 जनवरी से शुरू हुआ है, जो आगामी 27 जनवरी 2026 तक अनवरत जारी रहेगा। कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासी ठुठी (जैजैपुर) द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है, जिसमें न केवल स्थानीय बल्कि आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!