खरसिया विधायक के संगठनात्मक कौशल पर प्रदेश कांग्रेस ने जताया भरोसा; प्रदेशभर में मनरेगा श्रमिकों के हक की लड़ाई का करेंगे नेतृत्व
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
पूर्व मंत्री उमेश पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के प्रदेश समन्वयक नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
खरसिया विधायक के संगठनात्मक कौशल पर प्रदेश कांग्रेस ने जताया भरोसा; प्रदेशभर में मनरेगा श्रमिकों के हक की लड़ाई का करेंगे नेतृत्व
रायगढ़/खरसिया: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और खरसिया विधायक श्री उमेश पटेल को “मनरेगा बचाओ संग्राम” का प्रदेश समन्वयक (State Coordinator) नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के साथ ही श्री उमेश पटेल अब पूरे प्रदेश में मनरेगा के सफल संचालन और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस के संघर्ष का नेतृत्व करेंगे। गौरतलब है कि मनरेगा योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है, और वर्तमान परिस्थितियों में इस योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु कांग्रेस ने इस ‘संग्राम’ का बिगुल फूंका है।

वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार:
श्री उमेश पटेल की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। समर्थकों का मानना है कि श्री पटेल के नेतृत्व में प्रदेश के लाखों मनरेगा श्रमिकों की आवाज को एक नई मजबूती मिलेगी।



