मुख्य समाचार

शादी की 44वीं सालगिरह पर दिखी सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल: उप सरपंच ने स्कूली बच्चों को कराया ‘न्योता भोज’

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल, हाटी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

शादी की 44वीं सालगिरह पर दिखी सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल: उप सरपंच ने स्कूली बच्चों को कराया ‘न्योता भोज’

जय जोहार इंडिया TV न्यूज, मुख्यालय/हाटी खुशियां अक्सर बांटने से बढ़ती हैं, और जब इन खुशियों में मासूम बच्चों की मुस्कान शामिल हो जाए, तो वह पल यादगार बन जाता है। कुछ ऐसा ही अनूठा नजारा ग्राम हाटी में देखने को मिला, जहाँ उप सरपंच चंचल राजा अग्रवाल ने अपने माता-पिता की शादी की 44वीं सालगिरह को बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया।
माता-पिता की सालगिरह पर बच्चों के संग खुशियां
उप सरपंच चंचलराजा अग्रवाल ने अपने माता-पिता, श्री प्रहलादराम अग्रवाल एवं श्रीमती सरोजलता अग्रवाल के वैवाहिक जीवन के 44 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किसी भव्य पार्टी के बजाय स्कूली बच्चों के साथ समय बिताना चुना।
12 फरवरी 2026 को आयोजित इस ‘न्योता भोज’ में हाटी के समस्त प्राथमिक (PS), माध्यमिक (MS), हायर सेकेंडरी (HSS) और KMK स्कूल के बच्चों को गरिमापूर्ण तरीके से भोजन कराया गया।
क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति, इस प्रेरणादायक आयोजन में प्रशासन और क्षेत्र के कई दिग्गज अतिथियों ने शिरकत कर परिवार को बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे: SR सिदार विकासखंड शिक्षा अधिकारी
लोमेश मिरि (तहसीलदार, छाल)त्रिनाथ त्रिपाठी (थाना प्रभारी) रजनी राठिया (डीडीसी) राजेन्द्र राठिया (बीडीसी, हाटी)
संजय गुप्ता, डोलनारायण पटेल, छोटेलाल मरकाम, बलराम राठिया, और रवि पटेल।
इसके साथ ही स्थानीय प्रधान पाठक, ग्राम पंचायत सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रेरणादायक पहल की सर्वत्र प्रशंसा
अक्सर लोग सालगिरह जैसे मौकों पर महंगे आयोजनों में खर्च करते हैं, लेकिन चंचल राजा अग्रवाल की इस पहल ने समाज को एक नई दिशा दी है। स्कूली बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करने और उनके बीच खुशियां बांटने के इस अंदाज की पूरे क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सामाजिक सरोकार की ऐसी मिसालें अन्य लोगों को भी सेवा कार्य के लिए प्रेरित करेंगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!