मुख्य समाचार

बिना वेरिफिकेशन रह रहे किराएदार और संदिग्ध फेरीवालों ने बढ़ाई क्षेत्र  की चिंता – महेन्द्र सिदार ने थाना प्रभारी को शौपा ज्ञापन 

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

बिना वेरिफिकेशन रह रहे किराएदार और संदिग्ध फेरीवालों ने बढ़ाई क्षेत्र  की चिंता – महेन्द्र सिदार ने थाना प्रभारी को शौपा ज्ञापन 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में इन दिनों संदिग्ध गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल व्याप्त है। निवासियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
छाल थाना अंतर्गत आने वाले इलाकों में बाहरी व्यक्तियों का बिना पुलिस सत्यापन (Verification) के किराए पर रहना अब सिरदर्द बन गया है। आरोप है कि कई मकान मालिक किराएदारों का ब्यौरा रखे बिना ही उन्हें घर में शरण दे रहे हैं, जिससे उनकी पृष्ठभूमि और आपराधिक गतिविधियों का पता नहीं चल पा रहा है।
​इतना ही नहीं, क्षेत्र में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की संख्या में भी अचानक वृद्धि हुई है, जो अक्सर गलियों में घूमकर रेकी करते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण क्षेत्र में चोरी और झपटमारी जैसी आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है।

महेन्द्र सिदार सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष ने बढ़ती असुरक्षा को देखते हुए थाना प्रभारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग गश्त बढ़ाने, मकान मालिकों को पुलिस वेरिफिकेशन के लिए सख्त निर्देश देने और बिना आईडी कार्ड के घूम रहे फेरीवालों की पहचान सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से कार्यवाही करता है??

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!