मुख्य समाचार
आमाघाट में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ गिरफ्तार आरोपी झारखंड निवासी मार्शल संगा और उसके दो साथियों पर थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज
छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़
गिरफ्तार आरोपी झारखंड निवासी मार्शल संगा और उसके दो साथियों पर थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज
🚨 *मामले में अफीम पौधे 60,326 नग, वजन 2,877 किलोग्राम तथा तैयार अफीम 3.02 किलोग्राम की जप्ती, कुल जप्त माल का वर्तमान मूल्य 2 करोड 5 लाख 10 हजार रूपये*
🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है”*
*रायगढ़, 21 मार्च, 2026* । थाना तमनार के ग्राम आमाघाट में अफीम की खेती मामले में तमनार पुलिस ने कल रात आरोपी मार्शल संगा निवासी खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम आमाघाट थाना तमनार के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।




