कृष्णा यादव को जिले में नई जिम्मेदारी, युवा मोर्चा का मंत्री पद सौंपा गया
मुकडेगा: भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए कृष्णा यादव को जिला मंत्री (युवा मोर्चा) का दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कृष्णा यादव को लंबे समय से जमीनी स्तर पर सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी।
कृष्णा यादव ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
उनके मनोनयन पर जिले के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।