मुख्य समाचार

चंद्रशेखरपुर में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण, समाजसेवी मोहनलाल पटेल ने पिता की स्मृति में दी सौगात

छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

चंद्रशेखरपुर में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण, समाजसेवी मोहनलाल पटेल ने पिता की स्मृति में दी सौगात

धरमजयगढ़: छाल चंद्रशेखरपुर 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चंद्रशेखरपुर में यात्रियों की सुविधा के लिए निर्मित भव्य यात्री प्रतीक्षालय का विधिवत लोकार्पण किया गया। बस स्टैंड पर स्थित इस प्रतीक्षालय का निर्माण स्थानीय समाजसेवी श्री मोहनलाल पटेल द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय श्री सकराजो पटेल जी की पुण्य स्मृति में कराया गया है।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शकुन्तला नवल राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी राठिया, ग्राम के प्रमुख नागरिक श्री बैगा केशव प्रसाद राठिया एवं श्री लक्षन राठिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

​समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने श्री मोहनलाल पटेल की इस जनहितकारी पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रतीक्षालय यात्रियों को चिलचिलाती धूप और बारिश से निजात दिलाएगा, जो कि ग्राम विकास की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण है। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य के लिए पटेल परिवार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri