
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
ट्रकों पर पत्थरबाजी कर लूटने वाले 5 शातिर बदमाश पकड़े गए
रायगढ़ से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां तमनार पुलिस ने हाईवे पर आतंक मचाने वाले एक लुटेरा गैंग का पर्दाफाश किया है। आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाले 5 शातिर आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तमनार पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की है। ये आरोपी रात के अंधेरे में ट्रकों पर पत्थरबाजी करते थे, गाड़ी रुकवाकर चालकों से मारपीट करते थे और फिर मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो जाते थे।

झारखंड के एक ट्रक चालक की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछाया और ग्राम देलारी से मुख्य आरोपी समेत 5 बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल समेत कुल 6 स्मार्टफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पांचों आरोपियों के खिलाफ अब डकैती (धारा 310(2) BNS) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।



