मुख्य समाचार

एशियन खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का कमाल, छत्तीसगढ़ की बेटी मधु सिदार ने जीता स्वर्ण पदक,

छत्तीसगढ़, रायपुर, जशपुर

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

एशियन खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का कमाल, छत्तीसगढ़ की बेटी मधु सिदार ने जीता स्वर्ण पदक,

जशपुर के एक छोटे से गांव के साधारण किसान की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश और प्रदेश का मान; गोंडवाना गोंड महासभा ने दी बधाई।

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क जशपुर/रायपुर: एशियन खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी मधु सिदार ने अहम भूमिका निभाई है। उनकी इस स्वर्णिम सफलता से न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज में हर्षोल्लास और गर्व का माहौल है।

साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं मधु जशपुर जिले के चिरोड़ा जैसे एक छोटे से गांव की निवासी मधु सिदार के माता-पिता साधारण किसान हैं। सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बीच मधु ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और असाधारण खेल प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।

युवाओं और बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मधु सिदार की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मधु की यह सफलता समाज की हर बेटी और युवा के लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के जरिए यह साबित कर दिया है कि उचित अवसर और प्रतिभा मिलने पर आदिवासी समाज की बेटियां भी दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर देश का परचम लहरा सकती हैं। महासभा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि मधु आगे भी देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाती रहेंगी।

इन्होंने दी शुभकामनाएं मधु सिदार की इस सफलता पर प्रमुख रूप से भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संरक्षक अरविंद नेताम, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र नेताम, कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. भुवन सिंह कोर्राम, महासचिव तरुण कुमार नेताम, संरक्षक सिदाम आरजू, उपाध्यक्ष (कमलेश कुमार अरका, मानिक राव, मुरलीधर बी. टेकाम), सचिव (झुरो चंद्र गौर, कमलेश कुमार सिंह, शंभू नाथ), संयुक्त सचिव (माडवी राजा, मारकंडे, श्याम सुंदर ध्रुव), कोषाध्यक्ष घासीराम माझी, राष्ट्रीय सलाहकार शोभीराम नेताम, महिला प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुशीला नेताम, युवा प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कंदर्पराज सिदार, मीडिया प्रभारी विजय मरपच्ची सहित देश भर के आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!