मुख्य समाचार

दशहरा मेले का मातम: बांसाझार के 4 दोस्तों की खुशियां सड़क हादसे में तब्दील, 2 की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

दशहरा मेले का मातम: बांसाझार के 4 दोस्तों की खुशियां सड़क हादसे में तब्दील, 2 की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

​जय जोहार इंडिया TV न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट –रायगढ़/छाल: घर से दशहरा मेले की रौनक देखने निकले चार दोस्तों को क्या मालूम था कि यह खुशी उनके जीवन का आखिरी सफर बन जाएगी। रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसाझार गांव से मेले के लिए निकले चार युवकों के साथ छाल पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​पुल के पास घटित हुआ भीषण हादसा

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांसाझार और बेहरमार निवासी चार दोस्त एक साथ दशहरा मेला देखने के लिए उत्साहपूर्वक घर से निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी छाल स्थित पुल के पास पहुंची, अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

​दो की हालत गंभीर,  रिफर

​हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल छाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए बड़े अस्पताल (रिफर) भेज दिया गया है।

​गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी

​एक ही गांव के दो नवयुवकों की असामयिक मौत की खबर मिलते ही बांसाझार और बेहरमार गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पर्व की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!