90 प्लस 10वी-12वी बोर्ड छात्रों के लिए “लक्ष्य मेरिट सूची में हो स्थान” ब्लॉक रायग
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
90 प्लस 10वी-12वी बोर्ड छात्रों के लिए “लक्ष्य मेरिट सूची में हो स्थान” ब्लॉक रायगढ़ कार्यशाला का हुआ सम्पन्न
रायगढ़:- खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खंड रायगढ़ के बैनर तले एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री संजय पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला मुख्यालय रायगढ़ के सेजेस नटवर हाइयर सेकेंडरी स्कूल में रायगढ़ ब्लॉक के 90 प्लस कक्षा 10वी एवं 12वी के छात्रों हेतु दिनांक 23/11/2026 एवं आज दिनांक 25/11/2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य रायगढ़ ब्लॉक के 90 प्लस अंक अर्जित करने की क्षमता एवं योग्यता रखने वाले 10वी एवं 12वी के छात्रों को प्रदेश के मेरिट सूची में स्थान दिलाने ब्लॉक के समस्त चुनिंदा विद्वान व्याख्याताओं को कार्यशाला में छात्रों की परीक्षा लेखन प्रतिभा शैली को निखारने का दायित्व दिया गया।

कार्यशाला में विद्वान व्याख्याताओं द्वारा दिए गए मुख्य मार्गदर्शन एवं बिंदु:
1. श्री राजेंद्र कलेत (सेजेस नटवर): ऊर्जा की कमी को दूर करने के उपाय एवं तनाव रहित अध्ययन।
2. श्री अभय पाण्डेय सर (Apc रायगढ़): किसी भी प्रश्न को हल करने के लिए पूर्ण तैयारी, कमजोर पक्ष की पहचान कर उसका समाधान करना और लक्ष्य हासिल करना।
3. अनुपमा तिवारी (गेरवानी) : समय प्रबंधन के लिए लेखन कौशल और नियमित अभ्यास।
4.जितेंद्र पटेल सर (बरलिया): कल के कार्यों की To-Do List बनाकर उसका क्रियान्वयन करना, समय-सारिणी बनाकर पढ़ना और सही खान-पान रखना।
5. कलेत सर: उत्तर के अंक × 2 के अनुपात में जवाब की पंक्तियाँ (शब्द सीमा) निर्धारित करना।
6. बिनेश भगत व्याख्याता अंग्रेजी(तिलगा): ब्लूप्रिंट आधारित तैयारी अंग्रेजी के बोर्ड प्रश्नपत्र अब कुछ हद तक नए ब्लू प्रिंट में सीबीएसई स्तरीय प्रश्न पूछने की शैली व अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु परीक्षा हाल में प्रश्नपत्र हल करने विभिन्न त्रुटियों से बचने और कैसे अधिकतम एवं पूर्ण अंक अर्जित करें इस पर सुझाव एवं स्पष्ट और साफ सुथरा लेखन शैली का अभ्यास पर प्रकाश डाला

7. श्री सुनील खेस्स हिंदी(कुसमुरा): कठिन प्रश्नों के प्रकार समझना और उनका सही उत्तर कैसे लिखें।
8. नेहा कौशिक मैडम(सेजेस नटवर): मेरिट में स्थान बनाने के लिए “क्या करें और क्या न करें”।
9. पिंकी राय (कोतरलिया): कला संकाय को कमतर न आंकें, इसे महत्वपूर्ण मानें। विषय की महत्ता स्पष्ट करते हुए बताया कि IAS, PSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए यह एक आधार स्तंभ एवं महत्वपूर्ण विषय है। सफलता का मूल मंत्र आत्मविश्वास है।
10. मीनाक्षी देवांगन (संबलपुरी): विषय की गंभीरता को देखते हुए उस पर ज्यादा ध्यान देना और घटनाक्रम को समझना।

11. राजेश पटेल (कोण्डतराई): सुमधुर गीतों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करने का प्रयास — “प्रेरणागीत”।
12. दीपक मेहर वाणिज्य(बरलिया):- वाणिज्य विषय कमे अधिक अंक कैसे अर्जित करे इस पर प्रकाश डाला साथ ही उपस्थित छात्रों का करियर मार्गदर्शन करते हुए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।
13. शिवचरण पटेल (तरकेला):
• आदर्श उत्तर लेखन: “First impression is last impression”
• प्रश्नों को क्रम से हल करने का प्रयास करना।
• अनावश्यक विस्तार से बचना चाहिए।
• समय प्रबंधन का ध्यान रखना।
• प्रश्न की समझ के साथ सटीक उत्तर देना।
कार्यशाला का जायजा लेने पहुंचे आदरणीय श्री एस. एन. साहू (जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़) एवं श्री अभय पाण्डेय (APC, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़) ने छात्रों के बीच उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन किया और मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए जोश भरा।

कार्यशाला संयोजक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री संजय पटेल जी ने कार्यशाला के सफल संचालन हेतु सभी विषय विशेषज्ञ व्याख्याताओं क्रमशः जितेंद्र पटेल भौतिक, राजेंद्र कलेत भौतिक,अनुपमा तिवारीजीवविज्ञान, शिवचरण पटेल अर्थशास्त्र,नेहा कौशिक गणित,दीपक मेहर कॉमर्स,पिंकी राय राजनीतिशास्त्र,विजय लक्ष्मी साहू रसायनशास्त्र,ऊषा किरन श्रीवास संस्कृत,बिनेश भगत अंग्रेजी,सुनील खेस हिंदी,राजेश कुमार पटेल भूगोल, रामकृष्ण साहू हिंदी,राकेश दुबे रसायनशास्त्र,अंजू देवांगन अर्थशास्त्र का आभार व्यक्त करते हुए आज के कार्यशाला में रायगढ़ ब्लॉक के 09 से 10 शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शामिल हुए कक्षा 12वी के कुल 66 छात्रों को मेरिट में स्थान प्राप्त करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की एवं आगामी भविष्य में अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद पुनः एक और कार्यशाला ब्लॉक स्तर पर आयोजित करने की बात कही है।


