मुख्य समाचार

सीएम बघेल का प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ ने जताया आभार…

छत्तीसगढ़ रायपुर

छत्तीसगढ़ रायपुर

मुख्यमंत्री श्री बघेल का प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ ने जताया आभार….

मिठाई खिलाकर विशेष भत्ता मिलने पर दिया धन्यवाद

रायपुर, 20 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में श्री चंद्र देव राय संसदीय सचिव के अगुवाई में प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता दिए जाने पर मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया।उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के पंचायत सचिवों में कल की गई घोषणा से हर्ष की लहर है। पंचायत सचिवों के हित में लिया गया फैसला ऐतिहासिक है।उल्लेखनीय है कि अनुपूरक बजट में पंचायत सचिवों के वेतन में वृद्धि की गई है। 15 वर्ष से कम सेवाकाल वाले पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता में 2500 रुपए की तथा 15 वर्ष से अधिक सेवा काल वाले पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 3000 रुपए की वृद्धि की गई है। इससे 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अर्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश , पितृत्व अवकाश 10.00 लाख रुपए की उपादान राशि एवं पांच लाख रुपए तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का लाभ भी दिया जाएगा।
साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू जी , डायरेक्टर कार्तिकेय गोयल जी एवं संयुक्त सचिव अशोक चौबे जी से भी मिलकर आभार व्यक्त किया गया एवं विस्तृत चर्चा किया गया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू ,कोषाध्यक्ष यशवंत आडिल,प्रदेश सचिव लखेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष अमर धनकर , मीडिया प्रभारी हेमलाल यादव ,जिला सचिव कृष्णा यादव ,कार्य सचिव कमल साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष खडानंद वर्मा, अर्जुन सिंह मनीष दुबे ,तोपेश्वर बैस ,महेंद्र साहू , श्रवण वर्मा ,तेजराम वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!