मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री आवास मोर मकान मोर आस के अंतर्गत हर महीने के 10 तारिक तक कर सकते है आवेदन…

छत्तीसगढ़

हर महीने के 10 तारीख तक कर सकते हैं

प्रधानमंत्री आवास मोर मकान मोर आस के अंतर्गत निगम प्रशासन ने जारी किया सूचना

 

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत निर्मित प्रधानमंत्री पर आवास के मूल मकान मा आशा अंतर्गत अब हर महीने के 10 तारीख तक आवेदन किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों में से जांच कर हर महीने लॉटरी द्वारा आवास आबंटित सूची जारी की जाएगी। नगर पालिक निगम रायगढ़ क्षेत्रांतर्गत निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मॉ विहार,भाटिया वाटिका,भगवानपुर में निर्मित रिक्त/पूर्ण मकानों तथा कौहाकुण्डा, कृष्ण वाटिका, साहेबराम नगर, बड़े अतरमुडा में निर्माणाधीन आवासों के आबंटन हेतु निकाय में प्रत्येक माह के 10 तारीख तक आवेदन जमा होगा।

इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों को एकत्रित कर आगामी माह के दावा आपत्ति प्रकाशन में शामिल किया जावेगा। निकाय की जॉच समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की जॉच उपरांत प्रत्येक माह के 15 तारीख (अवकाश को छोडकर) को 15 दिवस के लिये दावा आपत्ति प्रकाशन किया जावेगा, तथा दावा आपत्ति उपरांत पात्र आवेदकों को लाटरी के माध्यम से मकान आबंटन की कार्यवाही की जावेगी। उक्त प्रक्रिया जब तक निर्मित/निर्माणाधीन मकानों का आबंटन पूर्ण नही हो जाता तब तक सतत् जारी रहेगा।

 

शासन द्वारा समय-समय पर आबंटन के संबंध में जारी आदेश के अनुसार उपरोक्त प्रक्रिया में निर्देशानुसार कार्यवाही मेें परिवर्तन किया सकता है। आवश्यक दस्तावेजों में तहसीलदार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, परिवार का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अगस्त 2015 से पूर्व निकाय क्षेत्र में निवास का प्रमाण पत्र, दो फोटो आदि आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri