आदिवासी जननायकों की स्मृति एवम् गांधी जयंती पर होगा “भव्य आदिवासी नित्य महोत्सव”–प्रदेश के कई दिग्गज होंगे शामिल
जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज चैनल सबसे तेज सबसे पहले खबर
*गांधी जयंती एवम् आदिवासी जननायकों की स्मृति पर होगा “भव्य आदिवासी नित्य महोत्सव”–प्रदेश के कई दिग्गज होंगे शामिल*
रायगढ़/धरमजयगढ़:- 02 अक्टूबर गांधी जयंती और आदिवासी वीर जनजायक के स्मृति पर क्षेत्र के कई 10 वीं 12 वीं में अच्छे अंक से उत्कृष्ट बच्चो को संविधान की पुस्तक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।। रायगढ़ धरमजयगढ वनांचल क्षेत्र है जहां आदिवासियों की बहुत बड़ी संख्या में निवास करते है। वही जिले में पहली बार “आदिवासी नित्य महोत्सव” कार्यक्रम आयोजित होने जा रही है। जो आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात होगी,।
बताया जा रहा है की प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता आदिवासी दिग्गज इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे है, मुख्य अतिथि – श्री अरविंद नेताम (प्रदेश अध्यक्ष छग सर्व आदिवासी समाज व पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) विशिष्ट अतिथि में – श्री अमित बघेल जी (छत्तीसगढ़ीया क्रांतिसेना प्रदेश अध्यक्ष) श्रीमती गोमती साय जी(सांसद रायगढ़), श्री लालजीत राठिया जी (विधायक धरमजयगढ), श्री सुभाष परते (युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज) और जिले एवम् प्रदेश के कई लोग होंगे शामिल, कार्यक्रम की संरक्षक जनक राम राठिया जी (सचिव ठाकुर देव ट्रस्ट) एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र सिदार जी (ब्लॉक अध्यक्ष) और कार्यक्रम सहयोगी सम्मानीय सगाजन एवम् जनप्रतिनिधि गण अधिकारी कर्मचारी गण के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या उमड़ने की बात कही जा रही है, क्योंकि ये पहली बार जिले मे आदिवासी समाज की द्वारा “आदिवासी नित्य महोत्सव ” आयोजित की जा रही है।। जिसमे क्षेत्र एवम् जिला और प्रदेश के सभी वर्ग समुदाय को निमंत्रण भेजा जा रहा है।
और सामाजिक तौर पर नित्य महोत्सव में भाग लेने वाले नृत्य पार्टी को समाज की तरफ से आर्थिक भेंट भी दिया जाएगा, जैसे की पुरुष कर्मा नित्य प्रथम सामाजिक भेंट_ 10001/- द्वितीय सामाजिक भेंट_ 7001/- तृतीय सामाजिक भेंट_ 5000/- महिला वर्ग कर्मा प्रथम सामाजिक भेंट_ 7001/- द्वितीय सामाजिक भेंट,5000/-, तृतीय सामाजिक भेंट,3001/-, सुवा नित्य प्रथम सामाजिक भेंट ,5001/-, द्वितीय सामाजिक भेंट _3001/- तृतीय सामाजिक भेंट _2001/-, भोजली गीत ग्रुप _प्रथम सामाजिक भेंट _3001/-, द्वितीय सामाजिक भेंट,_2001/- तृतीय सामाजिक भेंट _1001/-
और सभी कार्यक्रम प्रतिभागियों को सांत्वना सामाजिक भेंट भी दिया जाएगा ।।

कार्यक्रम 10 बजे आदिवासी भेष भूसा और छत्तीसगढ़ीया भेष भूसा में विशाल रैली नगर भ्रमण कर पुरखा देव के पूजा अर्चना कर 12 बजे से कार्यक्रम की आगाज किया जाएगा…….

