मुख्य समाचार

किशोरी को बाहर ले जाती थीं महिलाएं, कमरे में होता था रेप….खुली पोल तो दंग रह गए

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज नेटवर्क 

संरक्षण गृह से किशोरी को बाहर ले जाती थीं महिलाएं, कमरे में होता था रेप; कैसे खुली पोल

उत्तराखंड की घटना सामने आई है, सूत्र से मिली जानकारी,

खबर डेस्क :-   हल्द्वानी के एक संरक्षण गृह में शर्मसार करने वाली घटना सामने आने के बाद हर कोई हैरत में है। जानकारी के मुताबिक किशोरी से संरक्षण गृह के बाहर ले जाकर एक कमरे में दुष्कर्म होता था।

बताया जा रहा है इस कमरे में लड़के और लकड़ियां रहते हैं। जब किशोरी को वापस संरक्षण गृह में लाया जाता था तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिससे मामला दबा रहे, लेकिन हाल ही में एक अधिकारी निरीक्षण करने संरक्षण गृह पहुंचे तो पूरा मामला खुलकर सामने आया था। इसके बाद अधिकारी के निर्देश पर बाल कल्याण समिति के सदस्य की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया।

संदेह होने पर बाल कल्याण समिति ने किशोरी से की थी बात

 

एक संरक्षण गृह में किशोरी की गतिविधियां अलग होने पर बाल कल्याण समिति ने किशोरी से बात की थी। इसके बाद किशोरी ने पूरा घटना समिति के सदस्यों को बताई। समिति सदस्यों ने जब पीड़ित किशोरी की जुबानी घटना सुनी तो सभी दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने मामले में लंबी छानबीन की। इसके बाद मामले की एक के बाद एक परत खुलती चली गई। दोनों महिलाओं के नाम सामने आने के बाद समिति के सदस्य ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया।

डेढ़ महीने पहले भी एक मामला आया था सामने

 

हल्द्वानी में एक संरक्षण गृह में रह रही किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की घटना सामने आने के बाद पूरे शहर के लोग हैरत में हैं। क्योंकि ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले हल्द्वानी काठगोदाम थानाक्षेत्र में सामने आया था। मामले में संस्थान के संचालक पर बच्चियों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था।

आखिर किसका शौक कराया जाता था पूरा

 

संरक्षण गृह की किशारी को बाहर ले जाकर आखिर किसका शौक पूरा कराया जाता था। यह पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल होगा। क्योंकि किशोरी को बाहर ले जाकर ही उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। इस मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने केस दर्ज कराया है।

माना जा रहा है इसमें या तो कोई रसूखदार है फिर आरोपी महिलाएं लालच में किशोरी की अस्मत को लुटवा रहीं थी। पुलिस हर एक बिंदु पर काम करने की तैयारी कर रही है। वहीं सवाल यह भी है कि अफसरों की नाक के नीचे यह सब होता रहा और किसी को पता तक नहीं चला।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!