
जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार
● *गंजाईपाली में पत्नी की हत्या के मामले में छाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*
*रायगढ़, 1 दिसंबर* । थाना छाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंजाईपाली में 30 नवंबर 2025 की सुबह छाल पुलिस को सूचना मिली कि बीट गार्ड यादराम अजगल्ले द्वारा अपनी पत्नी सोनतला अजगल्ले की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दिया है । एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल द्वारा जानकारी मिलते ही छाल पुलिस और एफएसएल की टीम तुरंत मौके पर रवाना किय गया । छाल पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।




