क्राइम

गौ हत्या से धरमजयगढ़ का माहौल गरमाया, 6 आरोपियों को धरमजयगढ़ पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार

जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल

सबसे तेज न्यूज पोर्टल jaijoharindiatv.com 

गौ हत्या से धरमजयगढ़ का माहौल गरमाया, 6 आरोपियों को धरमजयगढ़ पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार

जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज jaijoharindiatv.com:- रायगढ़ /धरमजयगढ़:- धरमजयगढ़ से सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहाँ 6 लोगो ने मिलकर गौवंस कि हत्या कर दी हैं। मामला पोरिया गाँव का हैं जहाँ 6 लोग आधी रात को सुनसान माहौल देखकर 1 गौवंस का हत्या कर दिए एवं उसे बेचने कि तैयारी मे लगे हुवे थे। वही इस घटना का शिकायत करने वाले लोगो मे से कृष्णा यादव ने बताया कि वह अपने जीजा मुनेश्वर यादव एवं अपने मित्र दिलीप यादव के साथ ग्राम पोरिया के मुडलब्दापारा घूमने गये थे उसी मोहल्ले के प्रकाश तिकी के घर के पास पहुंचने के दौरान कुलदीप तिग्गा के घर के पीछे से किसी वस्तु के काटे जाने की आवाज सुनाई दे रही थी तब हम तीनों कुलदीप तिग्गा के खेत पास जंगल किनारे में जाकर देखे तो मुढलब्दापारा के अजित तिर्की, परशुराम टोप्पो, रजित तिग्गा, चैतन पन्ना, निकोलस तिकी एवं डिलाराम टोप्पो सभी लोग टार्च की रोशनी में गाय को काट रहे थे तथा हम लोगों के पास पहुंचने पर वे सभी लोग हम लोगों को देख कर जंगल तरफ भगने लगे तब हम तीनों वहां पर देखे कि गाय का मांस, खोपडी, लकड़ी का पाटा, चमड़ा पड़ा हुआ था तब हम लोग वापस पोरिया आकर गांव के सुनिल यादव, नरसिंह यादव, दिलीप यादव, दिनेश यादव एवं गांव के अन्य लोगों को बताते हुए उसी जगह पर साथ गये जहां पर देखे कि गाय का सिर का खोपडी एवं मांस को काटने के लिये रखने वाला लकड़ी का पाटा पड़ा हुआ था आसपास खून फैला हुआ था एवं गाय का बमड़ी फेंका हुआ था। गाय का मांस दोबारा स्थान पर जाने पर नहीं था जिसके बाद उनके द्वारा धरमजयगढ़ पुलिस को सुचना दी गयी जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुवे कुछ मिनटों मे थानाप्रभारी अमित तिवारी द्वारा टीम गठित कर सभी लोगो को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना कर दिया गया। जिसके बाद घटना मे शामिल सभी 6 आरोपी नाम अजीत तिर्की पिता भोदसे राम उग्र 44 वर्ष,परसुराम टोप्पो पिता डूगूराम उम्र 50 वर्ष,रंजीत तिग्गा पिता जंगला तिग्गा उग्र 45, चैतन पन्ना पिता जंगली पन्ना उम्र 26 वर्ष, निकोलस तिर्की पिता अजीत तिर्की उम्र 25 वर्ष सभी, दिलाराम टोप्पो पिता डूगूराम टोप्पो उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार कर कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 की धारा 4,10 एवं भादवि के धारा 429, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेज दिया गया हैं।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!