मुख्य समाचार
रायगढ़ वनमंडल के सहयोग से जन्ममित्रम कल्याण समिति किसानों को उन्नत लाख/मिलेट खेती की प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न….
जय जोहार इंडिया टीवी

सबसे तेज न्यूज पोर्टल jaijoharindiatv.com
रायगढ़ वनमंडल के सहयोग से जन्ममित्रम कल्याण समिति किसानों को उन्नत लाख/मिलेट खेती की प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न….
जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज jaijoharindiatv.com दिनांक 19/2/2024 दिन सोमवार रायगढ़/घरघोड़ा :- रायगढ़ वन मंडल के सहयोग से सारंगढ़ किसानों का दल पहुंचा घरघोड़ा के लाख परियोजना क्षेत्र में लाख खेती और मिलेट खेती के हुनर सिखने नाबार्ड द्वारा संचालित जनमित्रम् कल्याण समिति के सहयोग से लाख एवं मिलेट खेती का परियोजना क्षेत्र में जारी है
जहां लाख और मिलेट खेती में घरघोडा अपने अलग पहचान बना रहे हैं क्षेत्र में 536 किसानों को परियोजना का लाभ मिल रहा है जो की रायगढ़ जिले के DDM श्री तपन सेठी जी कुशल नेतृत्व में संचालित हो रहा है वर्तमान समय में लाख उत्पाद और मिलेट खेती से किसानों को मिल रहे लाभ को देखते हुए रायगढ़ जिले भर से किसानों का दल घरघोडा क्षेत्र में प्रशिक्षण कर वन विभाग के सहयोग से खेती करने हेतु पहुंच रहे जो रायगढ़ जिले के लिए गौरवान्वित महसूस करती जाहं आज रायगढ़ वन मंडल के श्री ॠषिकेश्वर सिदार वन परिक्षेत्र रायगढ़ के सहयोग से 15 किसानों को क्षेत्र भ्रमण कर लाख और मिलेट खेती के विषय मे प्रशिक्षित किया गया जहां किसानों को क्षेत्र भ्रमण हेतु क्षेत्रीय कार्यकर्ता रामेश्वरम राठिया एवं समयाल राठिया के द्वारा कराया गया जिसमें बिहन लाख कटाई, लाख किट की संचारण और काट छांट के विषय पर बताया गया जिसके बाद परियोजना क्षेत्र आफिस टेन्डा में किसानों को लाख और मिलेट खेती के लाख एवं उसके उपयोग और संरक्षण को परियोजना अधिकारी संतोष कुमार बिशी जी के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया जिससे बाहर से आऐ किसानों ने आनन्द से सुना और समझा।
प्रशिक्षण में पहुंचे किसानों के द्वारा क्षेत्र में कार्य कर रहे जनमित्रम् कल्याण समिति रायगढ़ को धन्यवाद दे कर हमारे क्षेत्र में भी किसानों के साथ काम करने का निवेदन किया गया जिससे परियोजना समन्वयक कृपाल सिंह सिदार ने सभी किसानों को लाख खेती करने हेतु पुरा सहयोग करने का आस्वसन दिया।।

