मुख्य समाचार
महिला शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम मे क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओ ने लिया भाग… कई नेताओं भी रहे मौजूद
जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल

सबसे तेज न्यूज पोर्टल jaijoharindiatv.com
महिला शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम मे क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओ ने लिया भाग… कई नेताओं भी रहे मौजूद
जय जोहार इंडिया टीवी jaijoharindiatv.com 20/02/2024/मंगलवार रायगढ़/धरमजयगढ़:- धरमजयगढ़ क्षेत्र के कई गांव व शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा सरकार शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोडऩे का लक्ष्य रखा है।
जिसमे छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन लाख से अधिक समूहों के जरिए आठ लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आज शक्ति वंदन अभियान के तहत साशन द्वारा धरमजयगढ़ विधानसभा में समारोह मंगल भवन में आयोजन किया गया इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चर्चा की गयी साथ ही विभिन्न क्षेत्रों मे प्रगति कर रही महिलाओ को मोमेंटो से सम्मानित किया गया ।
देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओ के लिए कई सारी योजनाएं चालू कि गयी हैं जिसमे उज्ज्वला योजना, महतारी वंदना योजना, नारी वंदन,महिला समूहों का उत्थान जैसे और भी कई सारी योजनाएं हैं जिसका लाभ देश कि लगभग सभी महिलाओ को मिल रहा हैं
इन्ही सभी योजनाओं के बारे मे चर्चा करने के लिए शक्ति वंदन अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमे धरमजयगढ़ के इस कार्यक्रम मे मुख्यअतिथी के रूप मे हरिशचंद्र राठिया उपस्थित थे जिन्होंने सभी महिलाओ को प्रधानमंत्री का विजन के बारे मे बताया ।
कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि गोकुल यादव,लीनव राठिया,वीणा विस्वास, महेश चैनानी, शिल्पा भारती,व अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।।

