मुख्य समाचार
4 सूत्रीय मांगों को लेकर घरघोड़ा अधिकारी कर्मचारी फोडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जय जोहार इंडिया टीवी

सबसे तेज न्यूज पोर्टल jaijoharindiatv.com
4 सूत्रीय मांगों को लेकर घरघोड़ा अधिकारी कर्मचारी फोडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज jaijoharindiatv.com 22/02/2024 दिन शुक्रवार रायगढ़/घरघोडा:- घरघोड़ा- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय तहसील मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय में अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा गया । घरघोड़ा में फेडरेशन के संयोजक संतोष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में हर विभाग के कर्मचारी तहसील प्रांगण में 4:00 बजे एकत्र होकर अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की एवं तहसीलदार घरघोड़ा के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौपा ,
मांग पत्र में
1.घोषणा पत्र अनुसार 4 प्रतिशत डीए देय तिथि से दिया जाए।
2. घोषणा पत्र अनुसार जुलाई 2019 से लंबित डीए एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाए।
3. वेतन विसंगति एवम् अन्य मुद्दे के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
4. सातवें वेतनमान के एरियर्स राशि की अंतिम किश्त का भुगतान शीघ्र किया जाए।





