मुख्य समाचार

मतदान के दिन भी नहीं थमा भाजपा में प्रवेश का होड़, कांग्रेस बूथ अभिकर्ता बूथ में ही थामा भाजपा का दामन

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

मतदान के दिन भी नहीं थमा भाजपा में प्रवेश का होड़, कांग्रेस बूथ अभिकर्ता बूथ में ही थामा भाजपा का दामन

रायगढ़/धरमजयगढ़:- मंडल अध्यक्ष गोकुल यादव के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, मतदान के दिन भी लोग भाजपा प्रवेश कर रहे, मजेदार बात तो यहा है बूथ में ही कांग्रेस के बूथ अभिकर्ता कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दे कि आज कांग्रेस की ऐसी स्थिति है कि कांग्रेस को बूथ में एजेंट नहीं मिल रहा है और मिला भी है तो बूथ में ही भाजपा प्रवेश कर ले रहे हैं।

ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के पोलिंग बूथ में कांग्रेस पार्टी की ओर से गोविन्द राठिया को बूथ अभिकर्ता नियूक्त किया था, लेकिन बूथ अभिकर्ता गोविन्द राठिया ने भाजपा के नीति रीति से प्रभावित होकर मंडल अध्यक्ष के समक्ष भाजपा प्रवेश किया है। गोविन्द राठिया को मंडल अध्यक्ष गोकुल यादव ने मिरिगुड़ा बूथ में ही भाजपा का कमछा पहना कर भाजपा में प्रवेश करवाया है।

वहीं शाहपुर पंचायत के पंच नानकुन बाई ने भी अपने परिवार के साथ भाजपा प्रवेश किया है इन्हें भी मंडल अध्यक्ष ने भाजपा प्रवेश करवाया है। शाहपुर पंचायत के आश्रित ग्राम तराईमार निवासी पंचराम साहू ने सहपरिवार आज मतदान करने से पहले मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया है।।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!