मुख्य समाचार

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थान के प्रबंधन समिति में सदस्य नामित हुए- किसान नेता टीकाराम पटेल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थान के प्रबंधन समिति में सदस्य नामित हुए- किसान नेता टीकाराम पटेल

https://jaijoharindiatv.com/97145/

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज नेटवर्क:- धरमजयगढ़ भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में धरमजयगढ़ को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा टीकाराम पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कृषि एवम जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा है कि आपके ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र में अनुभव और अनुसंधान में रुचि को देखते हुए आपको भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थान के प्रबंधन समिति में सदस्य के रूप में नामित किया है।

आशा है आपका ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र का अनुभव संस्थानों को अनुसंधान कार्यों में नीतिगत निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होगा। बता दें कि टीकाराम पटेल वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। किसान मोर्चा में बड़ी सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे पटेल को मोर्चा में सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया गया है। पटेल ने अपनी राजनीतिक की शुरुआत 1980 से बाल्यावस्था में दीवाल लेखन से की थी। जिनके पार्टी के प्रति लगन एवं कार्यों को देखते हुए मंडल युवा मोर्चा में सदस्य बनाए गए।

https://jaijoharindiatv.com/97149/

जिसके बाद वे राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नही देखे और सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ सक्रिय रहकर आगे बड़ते ही गए। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, भाजपा में उपाध्यक्ष, महामंत्री के बाद भाजपा मंडल धरमजयगढ़ के अध्यक्ष बने। जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ का दायित्व का भी सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। किसान मोर्चा में प्रदेश सदस्य के बाद अब प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।टीकाराम पटेल का संघ से भी पुराना नाता है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में द्वितीय वर्ष (विशेष) प्रशिक्षित हैं। पटेल पूर्व में नगर पंचायत धरमजयगढ़ के एल्डरमैन भी नियुक्त किए गए थे।

वर्तमान में नगर पंचायत धरमजयगढ़ वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद चुने गए हैं और अभी नगर पंचायत में सभापति हैं। किसान नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके पटेल के इस नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मित्रों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी है।

 

विज्ञापन👇👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!