मुख्य समाचार

पुलिस ने अपचारी बालक को किशोर न्यायालय पेश कर भेजा बाल संप्रेषण गृह….. अपचारी बालक ने पडोसी की आलमारी में रखे ₹96,250 रूपये की किया था चोरी…..

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय चैनल 

खरसिया पुलिस ने अपचारी बालक को किशोर न्यायालय पेश कर भेजा बाल संप्रेषण गृह…..

अपचारी बालक ने पडोसी की आलमारी में रखे ₹96,250 रूपये की किया था चोरी…..

    जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क   31 मार्च रायगढ़ दिनांक 29/03/2024 को थाना खरसिया में महिला समारीन उरांव द्वारा उसके घर से ₹96,250 रूपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । रिपोर्टकर्ता बतायी कि गांव के दो व्यक्तियों को पूर्व में ₹80,000- ₹80,000 दी थी जिसे वे 20 मार्च को वापस लौटाए जिसमें खर्च के बाद ₹96,250 शेष बचे थे जिन्हें अपनी अलमारी में रखी थी 28 मार्च के रात खाना खाकर सभी सोए थे, 29 मार्च को सुबह देखे तो अलमारी खुला हुआ था और अलमारी के अंदर लेडिस पर्स में रखे रुपए ₹96250 नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था । घटना की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 208/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया ।

थाना प्रभारी खरसिया प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में माल मुलाजिम की पतासाजी की गई । पतासाजी के क्रम में प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाले संदेही बालक को लब कर पूछताछ किया गया । संदेही बालक पूर्व में भी चोरी के अपराध में शामिल था । बालक पहले चोरी से इंकार किया जिससे पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ किया गया जिसमें उसने अलमारी से रुपए चुराना स्वीकार किया जिससे चोरी की पूरी रकम ₹96250 बरामद कर जप्त किया गया है । खरसिया पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालक को कल किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश कर न्यायालय आदेश पर बाल संप्रेषण गृह दाखिल किया गया है । मामले में त्वरित कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, लक्ष्मी राठौर एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!