मुख्य समाचार

अधिकारी कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का कल होगी आयोजन

जय जोहार इंडिया TV

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

 

अधिकारी कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का कल होगी आयोजन

गिरीश ध्रुव की खास रिपोर्ट
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क- छत्तीसगढ़/रायपुर :- खबर विस्तार से अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि :- सभी साथियों को जानकर हर्ष होगा कि आपके अपने प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के पांच वर्ष पूर्ण होने तथा राज्य शासन से पत्राचार की मान्यता प्राप्त होने की खुशी में अधिकारी कर्मचारी संघ की ओर से राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।
मुख्य अतिथिः
श्री वी. एस. रावटे
अध्यक्ष
ऑल इंडिया आदिवासी एम्प्लोई फेडरेशन एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छ.ग.
अध्यक्षता :
श्री करन सिंह अटेरिया प्रांताध्यक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ
-: विशिष्ट अतिथि :-
श्री सुरेश सिंह जी, श्री आदिराम जी, श्री मातादीन सोलंकी जी, सुश्री उमा जाटव, प्रदेशाध्यक्ष, नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़, श्री एस.एल. ध्रुवे जी, श्री सेवा राम जी होंगे।।
रविवार, दिनांक 23 जून 2024
समय 12 बजे से 4 बजे तक (2:30 से 3:00 तक भोजन व्यवस्था)
स्वागतकर्ता :
कार्यक्रम स्थान – हॉटल रियल कॉम्बो,
पुराना पुलिस मुख्यालय के पास, जी.ई. रोड, रायपुर (छ.ग.)
के.पी. श्रीवास, बिहारी लाल पटेल, डी.सी. कोरी, बी.एल. गर्ग (प्रांतीय उपाध्यक्ष), श्रीमती मंजू ठाकुर (प्रान्तीय सचिव), श्याम लाल साहू (प्रान्तीय कोषाध्यक्ष), अरूण कुमार रामटेके, श्रीमती दुलेश्री कुरें, कमल कसेर, राजू ठाकुर, एन.एम. इंडोतिया (प्रान्तीय महामंत्री), डी.एस. पेंकरा, गोरेलाल रात्रे, रामजी जायसवाल, साकेत राजपुरिया (संयुक्त सचिव) गीता पवार, रविन्द्र अनन्त, अरूण कुमार आदिले, रामजी वर्मा (संगठन सचिव)
व्यवस्थापक :
शंकर सरकार (जिला अध्यक्ष कोण्डागांव), आर. के. सुमन (जिला अध्यक्ष कांकेर), एन. के. पांडोरिया (जिला अध्यक्ष गरियाबंद), शेलेन्द्र कुमार श्रीवास्ताव (जिला अध्यक्ष रायपुर), वृन्दावन सिंह (जिला अध्यक्ष कबीरधाम), शेलेन्द्र स्वर्णकार
(जिला अध्यक्ष कोरबा)
संघ की प्रमुख मांगे
1. भारतीय प्रशासनीक सेवा के अधिकारियों की तरह राज्य के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई बत्ता देय तिथी से लागू किया जाये।
2. समस्त तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारियों के लिए क्रमोन्नति, पदोन्नति एवं चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान लागू किया जाये तथा अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी एवं आऊट सोर्सिंग कर्मियों को रिक्त पदों पर नियमितीकरण की कार्यवाही शीघ्र की जावे।
3. प्रदेश के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की वेतन विसंगति का निराकरण शीघ्र किया जावे।
4. पूर्ण पेंशन की पात्रता के लिए सेवा अवधि 25 वर्ष किया जावें।
5. प्रदेश के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को 1900 रुपये का ग्रेड पे लागू किया जाये।
6. सेवा निवृत्ति पर वेतन अवकाश नगदीकरण की सीमा 300 दिवस किया जावे
संगठित रहो, संघर्ष करो
संपर्क सूत्र : 7974655419

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!