मुख्य समाचार
चालू वर्षा मौसम में जिले में 369.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज, जाने आपके क्षेत्र की क्या रहा औसत
छत्तीसगढ़, रायगढ़ धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
चालू वर्षा मौसम में जिले में 369.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज, जाने आपके क्षेत्र की क्या रहा औसत
सहदेव राठिया की रिपोर्ट
जय जोहार इंडिया TV रायगढ़, 26 जुलाई 2024/ चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 26 जुलाई तक 369.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 2.5 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 416 मिली मीटर, पुसौर में 421.8, खरसिया में 322.3, घरघोड़ा में 387.3, तमनार में 294.1, लैलूंगा में 336.8, मुकडेगा में 404, धरमजयगढ़ में 291.8 छाल में 388.7 एवं कापू में 430 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

