मुख्य समाचार

हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट की अंग्रेजी एवं संस्कृत की द्वितीय अवसर परीक्षा संपन्न

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट की अंग्रेजी एवं संस्कृत की द्वितीय अवसर परीक्षा संपन्न

आलोक स्वर्णकार की खास रिपोर्ट 

जय जोहार इंडिया TV रायगढ़, 26 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित द्वितीय मुख्य/ अवसर हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा-2024 के तहत 26 जुलाई को 10 वीं बोर्ड के सामान्य अंग्र्रेजी की परीक्षा संपन्न हुई।
जिसमें 1167 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 1094 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इसी तरह 12 वीं बोर्ड के सामान्य संस्कृत की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 32 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कहीं भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!