मुख्य समाचार

श्री राम दर्शन अयोध्या जाने -आने वाले श्रद्धालुओं का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार…

जय जोहार इंडिया TV

राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी :-

छत्तीसगढ़ से श्री राम दर्शन अयोध्या जाने-आने वालों श्रद्धालुओ का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार,

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा…..

 

जय जोहार इंडिया TV 

राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने-आने वालों का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा…..

 अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर तैयारी चल रही है। ऐसे में सभी मंदिर में जाने का इंतजार कर रहें हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ में राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा की है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, पूरे प्रदेश की जनता अयोध्या पहुंच कर राम भगवान के दर्शन कर करेगी। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का शुल्क देना नहीं पड़ेगा, अगले महीने 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के लोगों के अयोध्या जाने-आने का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के लोगों के अयोध्या जाने-आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी, इसके साथ ही प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के सभी लोगों को भी अयोध्या जाने आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी। पुरे प्रदेश की जनता अयोध्या पहुंच कर राम भगवान के दर्शन कर सकेंगे।
आपको बता दें कि, आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के सभी लोगों के अयोध्या जाने-आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!