मुख्य समाचार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुलिस कर्मियों ने किया श्रमदान, ली स्वच्छता शपथ
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुलिस कर्मियों ने किया श्रमदान, ली स्वच्छता शपथ
जय जोहार इंडिया TV *02 अक्टूबर, रायगढ़* । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती के अवसर पर देश में “स्वच्छ भारत दिवस-स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रपिता की जयंती के साथ ही आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है, जिन्होंने “जय जवान जय किसान” का अमर नारा देशवासियों को दिया गया है । “स्वच्छ भारत दिवस” के तहत पुलिस कार्यालय, थाना, चौकिया में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए राष्ट्रपिता बापू के स्वच्छता और सत्य के संदेश को जीवंत किया।




