मुख्य समाचार
शालाओं का माह में दो बार निरीक्षण कर अवलोकन पंजी में अनिवार्य रूप से टीप अंकित करें- संयुक्त संचालक आदित्य
छत्तीसगढ़/रायगढ़/धरमजयगढ़/छाल

जय जोहार इंडिया TV भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
शालाओं का माह में दो बार निरीक्षण कर अवलोकन पंजी में अनिवार्य रूप से टीप अंकित करें- संयुक्त संचालक आदित्य
संकुल शैक्षिक समन्वयकों की हुई विभागीय समीक्षा बैठक

रायगढ़/छाल – युक्त संचालक शिक्षा आर.पी.आदित्य की अध्यक्षता में रायगढ़ जिले के सभी 250 संकुलों के शैक्षिक समन्वयकों की विभागीय समीक्षा बैठक सृजन सभा कक्ष में आयोजित की गई। आदित्य द्वारा सभी सीएसी को अपने संकुल के अधीन आने वाले समस्त शालाओं का माह में कम से कम दो बार अनिवार्यता अवलोकन करने एवं अवलोकन के दौरान सभी बिंदुओं को उल्लेख करते हुये कक्षवार बच्चों की गुणवत्ता जाँच कर टीप अनिवार्यता लिखने के निर्देश दिए। अवलोकन के दौरान बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की भली-भांति जांच करने एवं गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक सहयोग करने के निर्देश दिए। इसी तरह विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर के सभी अधिकारियों को नियमित रूप से स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण के अनुपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शालाओ में अतिरिक्त पुस्तकों एवं गणवेश को विषयवार संकलित कर संकुल में सुरक्षित रखने के निर्देश दिये। जेडी ने लगातार एवं अनियमित रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी लेते हुये इन पर विधिसम्मत कार्यवाही करने के निर्देश दिये एवं प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजने को कहा। सभी शालाओ में नियमित रूप से साप्ताहिक, मासिक परीक्षा लेने और इनकी परिणामों की समीक्षा करने, प्रत्येक शिक्षक का डेली डायरी अनिवार्यता तैयार करने, सभी सीएसी को सीएसी डायरी तैयार कर प्रतिदिन का लेखा रखने के निर्देश दिये गये।




