मुख्य समाचार
पुरुंगा कॉल ब्लॉक निरस्त करने की गूँज फिर तेज: ग्रामीणों ने फिर कसी कमर, महा-रैली की तैयारी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
पुरुंगा कॉल ब्लॉक निरस्त करने की गूँज फिर तेज: ग्रामीणों ने फिर कसी कमर, महा-रैली की तैयारी
रायगढ़ जिले के पुरुंगा क्षेत्र में एक बार फिर आंदोलन की चिंगारी भड़क उठी है। पुरुंगा कॉल ब्लॉक को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। बार-बार के आश्वासनों और ज्ञापन से थक चुके ग्रामीणों ने अब शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक विशाल रैली और नए सिरे से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।”
नाराजगी का सैलाब: शासन और प्रशासन की ‘ठंडी’ कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश।
आर-पार की जंग: पूर्व में कई बार धरना-प्रदर्शन के बावजूद समाधान नहीं निकलने पर सामूहिक फैसला।
महा-रैली का आह्वान: ग्रामीण एकजुट होकर रैली निकालेंगे और शक्ति प्रदर्शन के साथ महामहिम राष्ट्रपति जी एवं महामहिम राज्यपाल जी के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
पुरुंगा कॉल ब्लॉक का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। लंबे समय से अपनी जमीन और पर्यावरण को बचाने की गुहार लगा रहे ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे दर्जनों बार शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे चुके हैं और जिला प्रशासन से लेकर शासन तक अपनी बात पहुँचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।




