मुख्य समाचार

बांधापाली में गूंजेगी श्रीमद् भागवत की अमृत धारा, कल 05 मई से भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़

बांधापाली में गूंजेगी श्रीमद् भागवत की अमृत धारा, कल 05 मई से भव्य आयोजन

​छाल : धर्मधरा बांधापाली (छाल) में 5 मई से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन पटेल परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति और वार्षिक श्राद्ध के पावन अवसर पर कराया जा रहा है। ​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंगलवार, 5 मई 2026 को शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा व्यास पं. देवेन्द्र सतपथी लिंजीर (बरमकेला) के मुखारविंद से भक्तगण कथा का रसपान करेंगे।

यह आयोजन विशेष रूप से स्वर्गीय श्रीमती बूंदकुंवर पटेल के वार्षिक श्राद्ध एवं परिवार के अन्य पूर्वजों (स्व. दशरथ पटेल, स्व. काशीराम पटेल, स्व. दौलतराम पटेल, स्व. गोपीचन्द पटेल, स्व. घसियाराम पटेल, स्व. रूपकुंवर पटेल, स्व. वेदप्रसाद पटेल) की पुण्य स्मृति में आयोजित है। 14 मई 2026 को वार्षिक श्राद्ध का मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा।

​कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कृष्णचन्द्र पटेल एवं श्रीमती जगरमती पटेल सहित समस्त पटेल परिवार (लाला राम, नारायण, योगेन्द्र, भरत एवं अन्य) ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण करने और अक्षय पुण्य के भागी बनने की अपील की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!