मुख्य समाचार

बदहाल बिजली-पानी व्यवस्था से भड़के वार्डवासी, पार्षद ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़

बदहाल बिजली-पानी व्यवस्था से भड़के वार्डवासी, पार्षद ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

जांजगीर-चांपा : नगर पालिका परिषद अकलतरा के वार्ड क्रमांक 19 (अंधियारीपाठ, मंडी रोड, नायकटांड) में पिछले लंबे समय से जारी बिजली और पानी की किल्लत ने अब एक गंभीर रूप ले लिया है। जनसमस्याओं के समाधान न होने से नाराज पार्षद देवनारायण बरेठ (पिंटू) ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर 7 दिनों के भीतर व्यवस्था दुरुस्त न होने पर उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

बार-बार मिलते रहे कोरे आश्वासन

​पार्षद द्वारा प्रेषित पत्र के अनुसार, वार्ड की विद्युत लाइनों को ‘मुख्य टाउन फीडर‘ से जोड़ने की मांग को लेकर पिछले साल 6 सितंबर 2024 को लगभग 100 से 200 मोहल्लेवासियों ने सहायक कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव किया था। उस समय अधिकारियों ने 3 माह के भीतर व्यवस्था सुधारने का वादा किया था। ​इसके बाद 27 मई 2025 को दोबारा ज्ञापन सौंपने पर भी आश्वासन ही मिला, लेकिन धरातल पर आज तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

​वार्डवासियों का कहना है कि क्षेत्र में रोजाना 20 से 25 बार बिजली गुल होती है। अघोषित बिजली कटौती के कारण न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि वार्ड में भारी जल संकट भी खड़ा हो गया है। बिजली न रहने के कारण पानी की सप्लाई ठप रहती है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है ।

​पार्षद देवनारायण बरेठ ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 7 दिनों के भीतर इन समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो वार्ड की जनता चक्काजाम और धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि “इस आंदोलन से होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति की समस्त जिम्मेदारी बिजली विभाग, नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की होगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!