मुख्य समाचार
धरमजयगढ़ में थम नहीं रही हाथियों की मौत, अब दलदल में फंसकर शावक ने तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
रायगढ़ ब्रेकिंग: धरमजयगढ़ में थम नहीं रही हाथियों की मौत, अब दलदल में फंसकर 5 माह के शावक ने तोड़ा दम
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ छाल रेंज के अंतर्गत एक हाथी शावक की दलदल में दबने से दर्दनाक मौत हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि बीते शुक्रवार को भी इसी रेंज में एक शावक की पानी में डूबने से जान गई थी।
घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, घटना छाल बीट के तरेकेला गांव के पास स्थित केराझरिया डेम (511 आरएफ क्षेत्र) की है। बताया जा रहा है कि लगभग 5 माह का नन्हा हाथी शावक डेम के पास मौजूद दलदल में फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद भी वह बाहर नहीं निकल सका और दम घुटने या दलदल में पूरी तरह धंस जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
इलाके में 35 हाथियों का डेरा, अलर्ट जारी
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई है। हालांकि, विभाग के लिए कार्यवाही करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है क्योंकि घटनास्थल के आसपास अभी भी लगभग 35 हाथियों का विशाल दल मौजूद है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है और क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है।




