मुख्य समाचार

घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल और खरसिया में रातभर चला माइनिंग विभाग का सर्च ऑपरेशन; पुलिस थानों में सीज किए गए गाड़ियां

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

 

घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल और खरसिया में रातभर चला माइनिंग विभाग का सर्च ऑपरेशन; पुलिस थानों में सीज किए गए गाड़ियां

रायगढ़, 25 मई 2026: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद जिला खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस सघन जांच अभियान के तहत टीम ने घरघोड़ा, धरमजयगढ़, छाल और खरसिया क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध रूप से रेत और गिट्टी ले जा रहे 5 भारी वाहनों को जब्त किया है।

कहां-कहां हुई कार्रवाई और क्या हुआ जब्त?

खनिज विभाग की टीम ने रेत खदानों और खनिज परिवहन मार्गों पर अचानक चेकिंग शुरू की। इस दौरान निम्नलिखित गाड़ियां पकड़ी गईं:

घरघोड़ा क्षेत्र:

बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 1 हाईवा वाहन को रंगे हाथों पकड़ा गया। इसे सुरक्षा के लिहाज से घरघोड़ा थाना में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

पूंजीपथरा क्षेत्र:

इस इलाके में चूना पत्थर (लाइमस्टोन) और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 2 हाईवा और 2 ट्रेलर (कुल 4 वाहन) को जब्त किया गया। इन गाड़ियों को पूंजीपथरा थाना की कस्टडी में दिया गया है।

सारंगढ़ से आ रही थी गिट्टी: पूछताछ में पकड़े गए वाहन चालकों ने खुलासा किया है कि वे यह गिट्टी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टिंबरलगा और गुलेढ़ी क्षेत्र की खदानों से लोड करके ला रहे थे।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस, होगी भारी पेनाल्टी

जिला खनिज अधिकारी श्री रमाकांत सोनी ने बताया कि नियमों को ताक पर रखकर खनिज ले जाने वाले सभी वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टर्स के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने इन अधिनियमों के तहत केस दर्ज किया है:

छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71

खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क)

विभाग के मुताबिक, इन सभी मामलों में आगे दंडात्मक और भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

रातभर एक्टिव रही उड़नदस्ता टीम

इस बड़े रात्रिकालीन ऑपरेशन को अंजाम देने में सहायक खनि अधिकारी श्री आशीष गढ़पाले, खनि निरीक्षक श्री सोमेश्वर सिन्हा समेत जिला खनिज उड़नदस्ता दल के जवान पूरी रात सड़कों पर मुस्तैद रहे।

खनिज विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ यह ‘सिटिंग ऑपरेशन’ आगे भी लगातार जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!