मुख्य समाचार

लैलूंगा को मिली सौगातों की बारिश! ज्योति भगत की पहल से सरकार ने दी करोड़ों की शैक्षणिक मंजूरियां

छत्तीसगढ़, रायगढ़, लैलूंगा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

 

लैलूंगा को मिली सौगातों की बारिश! ज्योति भगत की पहल से सरकार ने दी करोड़ों की शैक्षणिक मंजूरियां

जय जोहार इंडिया TV न्यूज 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह को क्षेत्रवासियों ने कहा धन्यवाद

 

हीरालाल राठिया की रिपोर्ट – लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जनपद पंचायत लैलूंगा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत ने क्षेत्र की शैक्षणिक आवश्यकताओं को लेकर राजधानी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। जनहित और शिक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए वित्त मंत्री ने मांगों पर त्वरित स्वीकृति प्रदान की।

 

इस महत्वपूर्ण पहल के तहत हाई स्कूल तोलमा, माध्यमिक शाला भेलवाटोली में नवीन भवन एवं शौचालय निर्माण, तथा प्राथमिक शाला टोगरीपारा कोडासिया, बेगिन झरिया, जमुना, चंवरपुर और आमापाली के लिए आवश्यक निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

क्षेत्र में लंबे समय से शैक्षणिक भवनों और मूलभूत सुविधाओं की मांग उठ रही थी। मंजूरी मिलने के बाद विद्यार्थियों, पालकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि इन कार्यों से बच्चों को बेहतर शिक्षा वातावरण मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

 

जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया एवं राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग और सकारात्मक पहल के कारण लैलूंगा क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है।

 

 

 

ज्योति भगत की पहल रंग लाई, लैलूंगा के स्कूलों को मिली नई पहचान

 

ओपी चौधरी ने दिखाई संवेदनशीलता, शिक्षा विकास के लिए तुरंत दी मंजूरी

 

तोलमा से आमापाली तक विकास की गूंज, विद्यार्थियों के चेहरे खिले

 

मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और सांसदों के सहयोग से लैलूंगा को मिली बड़ी शैक्षणिक सौगात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!