मुख्य समाचार

धरमजयगढ़ के 10 मॉडल ग्रामों में 39 किसानों-तालाबों को 50% अनुदान पर मिला फिंगरलिंग मत्स्य बीज, बढ़ेगी आजीविका

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

धरमजयगढ़ के 10 मॉडल ग्रामों में 39 किसानों-तालाबों को 50% अनुदान पर मिला फिंगरलिंग मत्स्य बीज, बढ़ेगी आजीविका

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़/धरमजयगढ़: लोक शक्ति समिति, रायगढ़ द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना (फेज 2.0) धरमजयगढ़ के अंतर्गत चयनित 10 मॉडल ग्राम पंचायतों में किसानों की आजीविका सुधार के लिए एक विशेष पहल की गई है। एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS) मॉडल के तहत मछली पालन को बढ़ावा देने हेतु किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दर पर फिंगरलिंग मछली बीज का वितरण किया गया।

इस योजना के अंतर्गत 35 आजीविका डबरी (35 लाभार्थी किसानों) और 4 सामुदायिक तालाबों में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए बंगाली फिश सेंटर (हैचरी) धरमजयगढ़ से कुल 131 किलोग्राम भारतीय उन्नत नस्ल (IMC) के फिंगरलिंग मछली बीज—रोहू, कतला और मृगल—का वितरण 50% सब्सिडी पर किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य गाँव के छोटे किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन से जोड़कर उनकी आय में स्थायी वृद्धि करना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना के लाइवलीहुड एक्सपर्ट ऋषिकेश यादव तथा सीआरपीएफ (CRP) टीम से सुरेंद्र राठिया, हरिदास वैष्णव, संदीप राठिया एवं कांति एक्का उपस्थित रहे और किसानों को मछली पालन की आधुनिक तकनीकों व रखरखाव की जानकारी दी।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!