दो साल तक शोषण, चार माह की गर्भवती; जब शादी की बारी आई तो मुकरा युवक…..फिर हुई FIR…अब गया जेल
छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
दो साल तक शोषण, चार माह की गर्भवती; जब शादी की बारी आई तो मुकरा युवक…..फिर हुई FIR…अब गया जेल
रायगढ़/खरसिया | 15 अक्टूबर 2026
रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत चौकी खरसिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी छोटू राजपूत को पुलिस ने शिकायत मिलने के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने चौकी खरसिया में उपस्थित होकर आरोपी छोटू राजपूत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2024 में उसकी पहचान खरसिया के अटल आवास निवासी छोटू राजपूत से हुई थी।
22 सितंबर 2024 को आरोपी उसे घुमाने के बहाने खरसिया के पास के जंगल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता वर्तमान में लगभग 4 माह की गर्भवती है। जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया।
त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए और उसका चिकित्सीय (मेडिकल) परीक्षण कराया गया।
पीड़िता की शिकायत पर चौकी खरसिया में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 528/2026, धारा 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 4 व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
तत्पश्चात, पुलिस टीम ने वार्ड नं. 08, अटल आवास, खरसिया में दबिश देकर आरोपी छोटू राजपूत (पिता: शौकी लाल राजपूत, उम्र: 30 वर्ष) को उसके घर से हिरासत में लिया। वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



