मुख्य समाचार

दलदल में फंसने से हाथियों के नन्हें शावक की दर्दनाक मौत, वन परिक्षेत्र अधिकारी पर लापरवाही का आरोप

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

छाल रेंज: दलदल में फंसने से हाथियों के नन्हें शावक की दर्दनाक मौत, वन परिक्षेत्र अधिकारी पर लापरवाही का आरोप

रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत छाल रेंज के सारसमार गांव में एक नन्हें हाथी शावक की दलदल में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की ढुलमुल कार्यशैली और छाल वन परिक्षेत्र अधिकारी की घोर लापरवाही के कारण क्षेत्र में ऐसी दुखद घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

दलदल में मिला शव, उठ रहे गंभीर सवाल

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व हाथियों के एक बड़े दल से एक छोटा शावक बिछड़ गया था। वन विभाग का मैदानी अमला शावक की सुरक्षा, भोजन और उसे वापस दल में मिलाने की बात कहकर लगातार निगरानी का दावा कर रहा था। हालांकि, इसी बीच सारसमार के समीप खेत दलदल में एक शावक का शव बरामद हुआ।

ग्रामीणों का सीधे तौर पर आरोप है कि यह शव उसी बिछड़े हुए शावक का है, जिसकी सुरक्षा में वन अमला पूरी तरह विफल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन परिक्षेत्र अधिकारी और उनकी टीम मुस्तैदी से निगरानी करती, तो इस मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

जांच में जुटा विभाग

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विभाग मृत शावक की पहचान और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि करने की प्रक्रिया में जुटा है।

अधिकारियों की चुप्पी और लगातार होती घटनाएं

छाल वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्र में हाथियों और वन्यजीवों की मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर छाल रेंज में हाथियों की ट्रैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!