मुख्य समाचार

छाल क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्री अग्रसेन जयंती

शोभायात्रा, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, खेलकूद एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में समाजजनों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

छाल क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्री अग्रसेन जयंती

​शोभायात्रा, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, खेलकूद एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में समाजजनों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

​छाल : नवापारा-छाल में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।​

जयंती महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 0 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस (वेशभूषा) प्रतियोगिता रही, जिसमें 20 बच्चों ने भाग लिया।

​इस प्रतियोगिता में धृति ने ‘अर्धनारीश्वर’ का स्वरूप धारण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। धृति ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से संदेश दिया कि — “अर्धनारीश्वर का अर्थ शिव और शक्ति का एक साथ होना है। शिव शांति के प्रतीक हैं और शक्ति ताकत की। दोनों मिलकर सिखाते हैं कि जीवन में परिस्थिति के अनुसार कभी विनम्र तो कभी मजबूत बनना चाहिए, जिस प्रकार माँ प्यार भी देती है और हिम्मत भी।” धृति के इस ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण और सुंदर संदेश ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।​

प्रतियोगिताओं के पश्चात अग्रभोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे एवं एकता के साथ सहभागिता निभाई।​महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेकर महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एवं संदेशों का स्मरण किया। इस दौरान सामाजिक एकता एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।​इस अवसर पर अग्रसेन चौक में क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया की मुख्य उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को समाज की एकजुटता एवं सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।​

महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को समानता, सेवा, सहयोग एवं परोपकार का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर जनकल्याण एवं सामाजिक उत्थान के कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इस महोत्सव ने समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सद्भाव एवं भाईचारे को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!