सेवा संकल्प अभियान के तहत भलमुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन
छत्तीसगढ़ रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल भलमुड़ी-

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
सेवा संकल्प अभियान के तहत भलमुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क, रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल भलमुड़ी- महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत ग्राम भलमुड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” का उत्साहपूर्ण एवं व्यापक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाना तथा महिलाओं, बच्चों एवं आमजन को स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गिरजा सिदार एवं आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती चंपा बाई राठिया के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेक्टर प्रभारी एवं सुपरवाइजर श्रीमती यशोदा महंत का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। परियोजना अधिकारी पूनम मित्तल के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों, बच्चों, बालिकाओं एवं बुजुर्गों को शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इनमें नौनी सुरक्षा योजना, सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाएं, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल, धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं समुचित विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब पात्र परिवारों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचे और वे समय पर उनका लाभ उठाएं। इसी उद्देश्य से महिलाओं एवं अभिभावकों को बच्चों के पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल तथा बाल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र की जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रोहाणी पटेल, सरपंच श्रीमती रेखा राठिया एवं ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा परिवार एवं समाज को स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चुहकीमार पंचायत क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा। इनमें श्रीमती पुष्पा पटेल, श्रीमती हेम कुंवर पटेल, श्रीमती ललिता राठिया तथा औरानारा से श्रीमती सेवती पटेल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। साथ ही ग्राम की मितानिन श्रीमती मीना सिदार ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।

ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता ग्रामीण समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। गांव की महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बालिकाएं एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में कार्यक्रम से जुड़े और शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारी को रुचि एवं गंभीरता के साथ सुना। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इन योजनाओं का लाभ लेने के प्रति अपनी रुचि दिखाई।

श्रीमती गिरजा सिदार की भूमिका रही विशेष
भलमुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गिरजा सिदार ने इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सक्रियता, जिम्मेदारी एवं समर्पण का परिचय दिया। ग्रामीण महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को कार्यक्रम से जोड़ने, योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा आयोजन को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

श्रीमती गिरजा सिदार के निरंतर प्रयासों से आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित सेवाओं तक सीमित न रहकर ग्रामीण समुदाय में जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम से जुड़े और शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख श्रेय श्रीमती गिरजा सिदार एवं उनकी टीम की सक्रिय पहल को दिया गया।

यशोदा महंत एवं पूनम मित्तल का मार्गदर्शन
कार्यक्रम को प्रभावी एवं उद्देश्यपूर्ण बनाने में सेक्टर प्रभारी एवं सुपरवाइजर श्रीमती यशोदा महंत का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। वहीं परियोजना अधिकारी पूनम मित्तल जी के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन से महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती मिली।

“सेवा संकल्प अभियान”
के माध्यम से
शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा ग्रामीण समुदाय को विभागीय सेवाओं से जोड़ने की दिशा में भलमुड़ी का यह आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एक सार्थक, सफल एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया।।




