मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का महाकुंभ: सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन 4 अक्टूबर को नया रायपुर में

छत्तीसगढ़, रायपुर

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का महाकुंभ: सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन 4 अक्टूबर को नया रायपुर में

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायपुर: छत्तीसगढ़ में आदिवासी युवाओं को एक मंच पर लाने और संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के लिए ‘सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, छत्तीसगढ़’ के तत्वावधान में एक विशाल राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

यह महत्वपूर्ण आयोजन आगामी 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से TRTI, नया रायपुर में संपन्न होगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य “जल, जंगल, जमीन हमारी पहचान—हमारी संस्कृति, हमारा भविष्य” के मूल मंत्र को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के 1 लाख युवाओं को संगठन से जोड़ना है।

सुभाष परते, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रभाग) का बयान

सम्मेलन के संबंध में जानकारी देते हुए सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते ने सामाजिक और वैचारिक दृष्टिकोण रखते हुए कहा— “यह सम्मेलन केवल युवाओं का जमावड़ा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, जल, जंगल, जमीन और अधिकारों की रक्षा का एक ऐतिहासिक संकल्प है। आज समाज के प्रत्येक युवा को एकजुट होने की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य प्रदेश के 33 जिलों और 146 ब्लॉकों से 1 लाख से अधिक युवाओं को जोड़कर एक सशक्त और प्रभावी संगठन तैयार करना है। जब युवा जागरूक और संगठित होंगे, तभी समाज और प्रदेश का वास्तविक विकास संभव है। हम सामाजिक, शैक्षणिक और रोजगार के ज्वलंत मुद्दों पर ठोस रणनीति बनाएंगे।”

सम्मेलन के मुख्य बिंदु

  1. संगठननात्मक गठन एवं विस्तार पर चर्चा:
  • सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग में रिक्त पदों पर प्रदेश स्तरीय गठन पर विचार-विमर्श।
  • प्रदेश के 33 जिलों में 1 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य तय किया जाएगा।
  • गठन की तिथि अलग से निर्धारित की जाएगी तथा संगठन के ढांचे को मजबूत व प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव लिए जाएंगे।
  1. प्रदेश एवं स्थानीय ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा:
  • प्रदेश स्तरीय ज्वलंत मुद्दों के साथ-साथ 33 जिलों के स्थानीय मुद्दों (जैसे- सामाजिक, शैक्षणिक, रोजगार, अधिकार एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय) पर विशेष चर्चा।
  • सम्मेलन में उपस्थित युवाओं में से प्रत्येक जिले/क्षेत्र के एक पदाधिकारी द्वारा लिखित रूप में अपना विषय/प्रस्ताव मंच के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।
  • प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों पर आवश्यक निर्णय/कार्ययोजना बनाने हेतु विचार-विमर्श किया जाएगा
  • अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य आवश्यक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।

“संगठन हमारी शक्ति है — युवा हमारी ऊर्जा हैं”

आयोजकों का मानना है कि “युवा जुड़ेंगे तो बदलेंगे छत्तीसगढ़”। इस महाअभियान के तहत 33 जिलों और 146 ब्लॉकों के माध्यम से कुल 1,00,000 सदस्यों को जोड़ने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आदिवासी युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

“संगठन | संघर्ष | शिक्षा | रोजगार | अधिकार | समृद्धि” के पावन संकल्प के साथ यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं के भविष्य की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!