मुख्य समाचार

पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

कलेक्टर ने सभी पंपों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

कलेक्टर ने सभी पंपों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायगढ़ :  जिले के पेट्रोल एवं डीजल पंपों में नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और उच्च गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट में पम्प संचालकों की बैठक ली। उन्होंने जिले के सभी पेट्रोल-डीजल पंपों में नागरिक सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी पंपों में महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक, उच्च स्तर के साफ-सुथरे शौचालय उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शौचालयों की नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन कम से कम तीन बार साफ-सफाई कराने तथा हाई-स्टैंडर्ड सैनिटेशन एवं हाइजीन मेंटेनेंस के साथ एयरपोर्ट-स्टैंडर्ड शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।

           कलेक्टर ने सभी संबंधित कंपनियों के सेल्स ऑफिसरों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए 1 जनवरी 2027 तक निर्धारित सभी नागरिक सुविधाएं पूर्ण रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पंपों में आरओ एवं वाटर कूलर के साथ स्वच्छ पेयजल, वाहनों में निःशुल्क हवा भरने की सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स, शिकायत एवं सुझाव बॉक्स तथा फोन एवं आपातकालीन संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में सड़क से लगे पेट्रोल-डीजल पंपों के एप्रोच एरिया में आवश्यक सुधार कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो। इस दौरान बताया गया कि ए-साइट पेट्रोल-डीजल पंपों में संबंधित तेल कंपनियों द्वारा तथा बी-साइट पंपों में संबंधित डीलर, संचालक द्वारा शौचालयों के निर्माण एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!