मुख्य समाचार

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, पुरुंगा से हाटी पहुंच मार्ग सड़क निर्माण का भूमिपूजन

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल, हाटी

जय जोहार इंडिया TV, क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, पुरुंगा से हाटी पहुंच मार्ग सड़क निर्माण का भूमिपूजन

 

वर्षों पुरानी मांग पूरी: 77.04 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की राहत।

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है।

रायगढ़ लोकसभा सांसद माननीय श्री राधेश्याम राठिया जी के मुख्य आतिथ्य में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को ‘पुरुंगा से हाटी पहुंच मार्ग’ के सड़क निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन आज संपन्न होना है।

 

ग्राम हाटी बाजार के पास दोपहर 2 बजे आयोजित इस महत्वपूर्ण भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र में विकास की एक नई लहर देखने को मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क निर्माण कार्य लगभग 77.04 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से पुरुंगा से हाटी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आने-जाने वाले राहगीरों, किसानों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।  

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकार बंधुओं और बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल धर्मजयगढ़ के अध्यक्ष श्री भरत लाल साहू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेगे।  

सड़क निर्माण के इस कार्य से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है, और उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए इस सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहें है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!