मुख्य समाचार

जिसे माना अपना, उसी ने लूटा 47 लाख का खजाना,

छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 47 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड: रिटायर्ड शिक्षक का पैसा सट्टेबाज़ी में उड़ाया

 जिसे माना अपना, उसी ने लूटा 47 लाख का खजाना

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ के कोतरारोड़ में पुलिस ने ₹47 लाख रुपये की बड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षक के विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने पिछले 6 सालों में उनके खाते से जीपीएफ और ग्रेच्युटी का पूरा पैसा साफ कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला कोतरा थाना के ग्राम कांटाहरदी के रहने वाले 64 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक रघुनाथ सिदार बैंक के कामों के लिए गांव के ही परिचित छत्रपाल सिदार पर भरोसा करते थे।

आरोपी लगातार उनके साथ बैंक जाता था और मोबाइल का इस्तेमाल भी करता था।
इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने जनवरी 2020 से जून 2026 के बीच पीड़ित के खाते से ₹47,05,000 की रकम अपने अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। जब पीड़ित ने मकान बनाने के लिए ज़मीन खरीदने हेतु बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, तब इस बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ।

पुलिस ने मामला की जांच करते हुए धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज की है। आरोपी ने कबूला कि सारे पैसे ऑनलाइन गेमिंग (सट्टे) में उड़ा दिए।
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल, एटीएम और बैंक खाते जब्त किए। और आरोपी छत्रपाल सिदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि
“अपनी बैंकिंग जानकारी, चेकबुक, मोबाइल या एटीएम किसी से भी शेयर न करें। खाते में होने वाले लेनदेन की नियमित जांच करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!