मुख्य समाचार

UCC के खिलाफ उलगुलान सर्व आदिवासी समाज ने किया पूर्ण विरोध, कहा “आदिवासियों पर नहीं थोपा जा सकता कानून”

छत्तीसगढ़,बिलासपुर

जय जोहार इंडिया TV क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

UCC के खिलाफ उलगुलान सर्व आदिवासी समाज ने किया पूर्ण विरोध, कहा “आदिवासियों पर नहीं थोपा जा सकता कानून”

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क बिलासपुर। देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चल रही बहस के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सर्व आदिवासी समाज ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज और ‘जय आदिवासी के बैनर तले आयोजित बैठकों और पत्रकार वार्ताओं में दो टूक ऐलान किया गया है कि यूसीसी किसी भी कीमत पर आदिवासियों पर लागू नहीं किया जा सकता। ‘हूल जोहार’ और ‘जय आदिवासी’ के गूंजते नारों के बीच नेताओं ने साफ कर दिया कि वे इस कानून का पूर्ण रूप से विरोध करते हैं और इसका कोई समर्थन नहीं किया जाएगा।

​संविधान प्रदत्त अधिकारों पर सीधा प्रहार

बिलासपुर में आयोजित सभा व चर्चा के दौरान के युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष लव सिदार, शिव नारायण और राजेंद्र पोर्ते समेत सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि आदिवासियों की अपनी प्राचीन रूढ़िजन्य परंपराएं, विशिष्ट संस्कृति और रीति-रिवाज हैं। संविधान की पांचवीं और छठी अनुसूची के तहत आदिवासियों को जो विशेष संरक्षण और अधिकार मिले हैं, यूसीसी उन पर सीधा प्रहार है।

​आंदोलन की चेतावनी

आदिवासी नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि उनकी सांस्कृतिक स्वायत्तता और संवैधानिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया, तो समाज चुप नहीं बैठेगा। इसके विरोध में सड़कों से लेकर संसद तक कड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस रुख ने साफ कर दिया है कि छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज यूसीसी के मुद्दे पर किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं है।

दिलप धुव्र अशोक मरकाम ब्लाक अध्यक्ष नितिन प्रधान विजय सिदार पुजा धुव्र एवं आदिवासी समाज प्रमुखगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!