मुख्य समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने सपरिवार किया पौधारोपण

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने सपरिवार किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण की कलेक्टर ने नागरिकों से की अपील 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज 

  सीहोर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह कलेक्टर परिसर में पुत्र रणंजय तथा पुत्री समृद्धि के साथ वृक्षारोपण किया ।

उन्होंने आम, जामुन तथा कटहल के पौधे लगाए। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर वर्षा के साथ आई ठंडक ने प्राकृतिक रूप से पौधारोपण के लिए मौसम को भी अनुकूल बना दिया है । उन्होंने जिले के नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण करने के साथ ही पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि पौधरोपण करना एवं उसकी रक्षा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पौधे जब बड़े होते हैं, तो फल, फूल एवं छाया सहित जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण को बचाना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri