मुख्य समाचार

धरमजयगढ़ 21 अगस्त भारत बंद के समर्थन में ST/SC समाज दशहरा मैदान में करेंगे सभा, सभी से बंद में मांगे सहयोग, रैली निकाल कर सौंपेंगे ज्ञापन

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

धरमजयगढ़ 21 अगस्त भारत बंद के समर्थन में ST/SC समाज दशहरा मैदान में करेंगे सभा, सभी से बंद में मांगे सहयोग, रैली निकाल कर सौंपेंगे ज्ञापन

 

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक स्तरीय सर्व आदिवासी समाज के ST SC समाज के नेतृत्व में आज समाज के लोगों ने अनुसूचित जन जाति एवं अनुसूचित जाति के समस्त संगठनों के भारत बंद के आहवान पर अपना समर्थन देते हुए भारत बंद के प्रदर्शन की जानकारी धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल को ज्ञापन के माध्यम से दी हैं।

वही आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिदार ने बताया कि 01 अगस्त 2024 को अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षित कोटे के अंतर्गत कोटा अर्थात
आरक्षित वर्ग के अंदर कीमीलेयर एवं उप वर्गीकरण निर्धारित कर आरक्षण प्रदान करने का माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से अनुसूचित जन जाति एवं अनुसूचित जाति के समस्त सामाजिक संगठन और ST-SC संगठनों के द्वारा भारत बंद के समर्थन में दिनांक 21 अगस्त 2024 दिनः बुधवार क्लब मैदान में प्रदर्शन करेंगे।
जिसमें धरमजयगढ़ नगर के आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं अन्य सभी दुकानों सें समर्थन / सहयोग में बंद करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!