मुख्य समाचार

आप नेता की बंदूक से निकला गोली…पहुंचा भाजपा नेता के सिर पर …..नेताजी हॉस्पिटल में भर्ती….जाने पूरी मामला

जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल

जय जोहार इंडिया TV सबसे तेज न्यूज पोर्टल 

आप नेता की बंदूक से निकला गोली…पहुंचा भाजपा नेता के सिर पर …..नेताजी हॉस्पिटल में भर्ती….जाने पूरी मामला

आलोक स्वर्णकार की खास रिपोर्ट

रायगढ़/खरसिया :- खरसिया गोलीबारी की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि खरसिया के एक आम आदमी पार्टी के नेता ने भाजपा नेता के ऊपर गोली चला दी है जिससे उसकी हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर के अनुसार दोनों के बीच में जमीन संबंधी विवाद था। आज सुबह आम आदमी पार्टी के नेता व खरसिया से इस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अमर अग्रवाल से भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी के साथ जमीन संबंधी विवाद पर कहा सुनी जो गई इसके बाद आरोप है कि अमर अग्रवाल ने गोपाल के ऊपर फायर कर दिया जिससे गोपाल गिरी की तबियत बिगड़ गई और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया। अब रायगढ़ रिफर किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने कुछ भी कहने से इंकार किया है, पुलिस का कहना है कि वे घटनास्थल पर जा ही रहे हैं वहां पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार अमर अग्रवाल ने गोली नहीं चलाई बल्कि चिड़िया मरने वाली बंदूक का उपयोग किया है। बहरहाल जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!